थावे जंक्शन पर टिकट जांच ठप, बिना टिकट यात्रा से रेलवे को हो रहा नुकसान

थावे. थावे जंक्शन पर टिकट जांच की व्यवस्था ठप पड़ने से यात्री बिना टिकट यात्रा करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं, जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है.

थावे. थावे जंक्शन पर टिकट जांच की व्यवस्था ठप पड़ने से यात्री बिना टिकट यात्रा करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं, जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है. लगभग दो माह से टिकट जांच अभियान बंद है, क्योंकि टीटी की तैनाती नहीं हो रही है. पूर्व में स्टेशन पर नियमित रूप से टीटी द्वारा जांच अभियान चलाया जाता था, जिसमें बिना टिकट पकड़े गये यात्रियों से जुर्माना वसूला जाता था. इससे रेलवे को आय भी होती थी और अनुशासन भी बना रहता था. वर्तमान में टीटी की अनुपस्थिति के कारण बड़ी संख्या में यात्री नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. इससे न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर भी असर पड़ रहा है. लोगों द्वारा रेलवे प्रशासन से मांग की जा रही है कि टीटी की कमी जल्द दूर की जाये और टिकट जांच अभियान को दोबारा शुरू किया जाये, ताकि व्यवस्था बहाल हो सके और रेलवे को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >