सिघवलिया में मारपीट में तीन लोग घायल

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बघवार कोहरा टोले में मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये.

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बघवार कोहरा टोले में मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. इन्हें बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में बघवार कोहरा टोला गांव के निवासी बच्चन महतो, उनकी पत्नी राजमति देवी और बहू गुलाबी देवी शामिल हैं, जहां दो घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पीड़ित परिवार के अनुसार जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के क्रम में आरोप है कि कुछ लोगों ने एकजुट होकर उनके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की और जबरन जमीन कब्जाने का प्रयास किया. विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे बच्चन महतो के सिर में गंभीर चोट आयी, जबकि राजमति देवी और गुलाबी देवी भी बुरी तरह जख्मी हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >