खेत जोतने के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, महिला की हालत गंभीर, राजवाही में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव में सोमवार सुबह खेत जोतने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव में सोमवार सुबह खेत जोतने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना उस समय हुई, जब गांव के लक्ष्मण शर्मा ट्रैक्टर लेकर अपने खेत की जुताई करने जा रहे थे. रास्ते को लेकर दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर ले जाने से मना कर दिया. बात-बात में विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लक्ष्मण शर्मा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. बीच-बचाव करने आयीं उनकी पत्नी पूनम शर्मा और देवर पुराण शर्मा को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि पूनम शर्मा की हालत चिंताजनक बनी हुई है, क्योंकि उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है. पीड़ित परिवार ने जादोपुर थाने में आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >