कुचायकोट में ओवरब्रिज नहीं बनने से रोज लग रहा महाजाम, लोग परेशान

कुचायकोट. कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित कुचायकोट बाजार के बीचोंबीच, सिपाया रेलवे स्टेशन के समीप भठवां-मैरवा मुख्य सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से लोगों को प्रतिदिन भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

कुचायकोट. कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित कुचायकोट बाजार के बीचोंबीच, सिपाया रेलवे स्टेशन के समीप भठवां-मैरवा मुख्य सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से लोगों को प्रतिदिन भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है. रेलवे फाटक के बार-बार बंद रहने के कारण यह इलाका लगातार यातायात बाधा का केंद्र बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हर दिन घंटे में कई बार महाजाम लगना अब आम बात हो गयी है. स्थानीय निवासियों प्रकाश कुमार गुड्डू, विनय उपाध्याय, मदन मोहन प्रसाद, मुन्ना चौबे, सुनील पाठक और विपुल सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर स्थित कुचायकोट मुख्य बाजार क्षेत्र अत्यंत व्यस्त इलाका है. इसी बाजार के बीच से रेलवे लाइन गुजरती है. ऐसे में फाटक थोड़ी देर के लिए भी बंद होता है, तो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है.

ट्रेन आने से 10 मिनट पहले ही बंद हो जाता है फाटक

लोगों ने बताया कि ट्रेनों के आवागमन को लेकर फाटक करीब 10 मिनट पहले ही बंद कर दिया जाता है. खासकर थावे की ओर से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का सिपाया रेलवे ढाला स्टेशन पर ठहराव नहीं होता. ऐसी स्थिति में सासामुसा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही फाटक बंद कर दिया जाता है, जिससे जाम की अवधि और लंबी हो जाती है.

एंबुलेंस और मरीजों को हो रही भारी परेशानी

इस जाम की वजह से दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ मालवाहक गाड़ियां और एंबुलेंस भी घंटों फाटक की दोनों ओर फंसी रहती हैं. कई बार गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, जो चिंता का विषय बन गया है. व्यापारियों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है.

ओवरब्रिज की मंजूरी, पर काम अब तक शुरू नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व यहां ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की बात कही गई थी. इससे लोगों में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. न तो रेलवे और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नजर आ रही है.

जनप्रतिनिधियों ने की शीघ्र निर्माण की मांग

स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कुचायकोट बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है. आम जनता को राहत दिलाने के लिए इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >