gopalganj news : घोष मोड़ चौक पर तिरुपति बालाजी मंदिर रूपी पंडाल में दर्शन देंगी मां भगवती

gopalganj news : 1972 से हो रहा है आयोजन, इस बार 40 लाख की लागत से होगी भव्य सजावट

गोपालगंज. शारदीय नवरात्र को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी क्रम में घोष मोड़ पुरानी चौक पर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. वर्ष 1972 से लगातार आयोजित हो रही इस पूजा में हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल सजाया जाता है. इस बार आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति बालाजी मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार हो रहा है, जिसमें मां जगदंबे अलौकिक रूप में विराजमान होंगी. पूजा समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पंडाल का निर्माण फाइबर, प्लास्टिक, थर्माकोल, बीट और बांस की फ्रेमिंग से किया जा रहा है. इसका आकार 20 फुट चौड़ा और 45 फुट लंबा होगा. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी रवींद्र दास को सौंपी गयी है, जबकि मां की प्रतिमा मोतिहारी के मूर्तिकार विमल दास तैयार कर रहे हैं. वहीं, रोशनी की आकर्षक सजावट गोरखपुर से आये इलेक्ट्रिशियन करेंगे. पूजा समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, सदस्य सोनू और अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं. समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम करने जाने की जानकारी दी. नवरात्र के दौरान यहां मां जगदंबे के भव्य दर्शन और अद्भुत सजावट देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है. इधर, पूजा समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने कहा कि इस वर्ष माता का शृंगार 30 लाख रुपये की ज्वेलरी से किया जायेगा. पंडाल निर्माण और सजावट पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. वहीं सचिव पलटू कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष का पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा था. इस बार भी किसी तरह की कमी नहीं रखी जायेगी. पंडाल में आस्था और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >