gopalganj news : किशोरी के साथ हुए नाइंसाफी में पॉक्सो एक्ट लगाना भूल गयी पुलिस

gopalganj news : किशोरी को पहले प्यार के झांसे में लिया, गर्भवती होने पर शादी से इंकार, कांड दर्ज कराने के लिए काटती रही चक्कर, एसपी के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी, पॉक्सो कानून को ही भूल गयी पुलिस, इंसाफ के लिए भटक रहे परिजन

गोपालगंज. यह खबर उनके लिए सबक है, जो कच्ची उम्र में प्यार के झांसे में आ रहे. छोटी-सी नादानी पूरे जीवन भर के लिए अभिशाप बन जा रहा. ताजा मामला उदाहरण मात्र है.

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की नासमझी अब जीवन भर के लिए भारी बन गयी है. उस वक्त किशोरी की उम्र 15 वर्ष थी. उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया. उसके साथ नाजायज संबंध स्थापित किया. तीन साल बाद जब वह गर्भवती हो गयी, तो बात सामने आयी. परिजनों तक बात पहुंची, तो शादी करने से इंकार कर दिया. पीड़ित के परिजन थाने पहुंचे. पुलिस उसकी एक नहीं सुनी. उसके बाद परिजन एसपी अवधेश दीक्षित के पास पहुंचे. एसपी के आदेश पर बैकुंठपुर पुलिस ने कांड दर्ज किया. आरोपित युवक रेवतिथ गांव के अभिषेक कुमार (उम्र करीब 23 वर्ष) को अरेस्ट कर लिया. पुलिस यहां पॉक्सो एक्ट को भूल गयी. शनिवार को पीड़ित परिवार के लोग एसपी के पास पहुंचकर पॉक्सो एक्ट में केस तब्दील करने की अपील की है. बैकुंठपुर पुलिस भूल गयी कि जब पीड़िता को बहलाया-फुसलाया गया, तब वह नाबालिग थी. ऐसे में पॉक्सो एक्ट लगना चाहिए था.

गर्भवती को कैसे मिलेगा इंसाफ

परिजन बेटी की नादानी पर पछता रहे हैं. अब इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. पीड़िता का कहना है कि रामाश्रय साह उर्फ विगु साह का पुत्र अभिषेक कुमार तीन साल से पीछे पड़ा था और शादी का झूठा झांसा देकर मेरा शारीरिक शोषण करता रहा और बोला कि जब तुम बालिग हो जाओगी, तो कानूनन शादी कर कर लेने का वादा करता रहा. जब दो माह की गर्भवती हो गयी, तो गर्भ गिरवाने के लिए दबाव देने लगा. जो खर्च आयेगा, उसे देने की बात कहने लगा.

50 हजार रुपये लगा दी बेटी की इज्जत की कीमत

लड़की के पिता की मौत हो चुकी है. अब परिवार के लोग गरीब व लाचार हैं. अभिषेक के कुकर्मों की जानकारी जब लड़की की मां को हुई, तो वह कुछ लोगों के साथ 29 मार्च की शाम पांच बजे अभिषेक के दरवाजे पर गयी, जहां अभिषेक के कुकर्मों को कहा, तो उसके पिता रामश्रय साह उर्फ विगु साह के परिजनों ने 50 हजार रुपये लेकर मामले को दबा देने की बात कह कर गाली-गलौज कर भगा दिया. मां-बेटी की हत्या कर शव को नदी में फेंक देने की धमकी दी.

एसपी ने कहा, हो कांड की रही है जांच

पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने कहा कि मामले की जांच हो रही है. दोषी जो भी होंगे उनको बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >