हर हाल में 24 को मां सरस्वती की प्रतिमा का होगा विसर्जन

बरौली. अगर आप सरस्वती पूजा अपने घर, प्रतिष्ठान या स्कूल में कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है.

बरौली. अगर आप सरस्वती पूजा अपने घर, प्रतिष्ठान या स्कूल में कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आप पूजा कीजिए, प्रशासन आपका हर तरह से सहयोग करेगा, बस शर्त इतनी है कि आपको पूजा में डीजे नहीं बजाना होगा. अगर आपने डीजे बजाया, तो आप पर कार्रवाई भी हो सकती है. गौरतलब है कि 23 जनवरी को प्रखंड में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा पूरे उल्लास तथा धूमधाम से की जाने वाली है. काफी संख्या में पूजा पंडाल बनाये जाते हैं तथा खासकर किशोर वर्ग जो छात्र हैं, पूरे उमंग से पूजा करते हैं. इस बार होने वाली पूजा में प्रशासन ने डीजे नहीं बजाने का फरमान जारी किया हैख् जो सबके लिए है. हां, छोटा-मोटा लाउडस्पीकर बजाया जा सकता है, उसके लिए कोई रोक नहीं है लेकिन धूम-धड़ाका वाला डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके अलावा 23 जनवरी को पूजा के बाद 24 जनवरी को हर हाल में प्रतिमा का विसर्जन कर देना है. थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में सीओ प्रशांत कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थानाध्यक्ष कुमारी अलका सिन्हा आदि ने बताया कि डीजे बिल्कुल नहीं बजाना है, पूजा के बाद समय से मूर्ति विसर्जन कर देना है. अगर कोई प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन करता है उस पर कार्रवाई की जा सकती है. अधिकारियों ने नियमों के साथ ही सरस्वती पूजा को पूरी शांति और श्रद्धा से मनाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >