gopalganj news : गोपालगंज की चार सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा, कहा-जहां से राजद हारी, हम जितेंगे चुनाव

gopalganj news : कांग्रेस आलाकमान ने अध्यक्ष पर जताया भरोसा, तलब की रिपोर्ट

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर हो रही हैं. दुर्गापूजा के बाद चुनाव का बिगुल आयोग फूंक सकता है. ऐसे में महागठबंधन की प्रमुख घटक दल कांग्रेस इस बार राजद सुप्रीमो के गृह जिले गोपालगंज जिले की छह सीटों में से चार पर अपनी दावेदारी की तैयारी में है. टिकट बंटवारे के पूर्व कांग्रेस आला कमान ने जिलाध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए विधानसभा में कर्मठ प्रत्याशियों का चयन कर वहां से चुनाव में उतारने के लिए गोपनीय जानकारी मांगी है. आला कमान के निर्देश के आलाेक में कांग्रेस अब उन सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक सकता है, जहां पिछले चुनावों में महागठबंधन के उम्मीदवार हार चुके थे. उसमें सदर विधानसभा के बाद बरौली, कुचायकोट, भोरे विधानसभा क्षेत्र में अपनी दावेदारी की तैयारी में हैं. उसी हिसाब से प्रभावशाली प्रत्याशियों के नाम पर मंथन भी हो रहा. कांग्रेस गोपालगंज में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, डॉ संजय सिंह, दिलशाद खां समेत 17 लोग दावेदार हो सकते हैं. कुचायकोट में हरिनारायण सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, धनंजय राय समेत आठ कार्यकर्ता दावेदार हैं. उसी प्रकार भोरे में अशोक पासवान, दिनेश मांझी, सुरेंद्र राम दावेदार हैं. जबकि, बरौली में शीला जायसवाल, शौकत अली, शकील अख्तर, आसिफ गफूर के नामों पर मंथन अंदरखाने में चल रहा है. उनके नामों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाना है. अंतिम डिसिजन प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर होना है. कांग्रेस का कहना है कि राजद बरौली व भाकपा माले भोरे में चुनाव हार चुकी है. उस सीट पर कांग्रेस दावेदारी करने की तैयारी में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >