सरहद पर तनाव, दिनभर टीवी पर लगी रहीं निगाहें

गोपालगंज. पहलगाम में हुए हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये लिया है. पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों तबाह करने एवं ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर जिलेभर में जश्न का माहौल है.

गोपालगंज. पहलगाम में हुए हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये लिया है. पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों तबाह करने एवं ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर जिलेभर में जश्न का माहौल है. दूसरे दिन भी शनिवार को जिले के लोग सरहद की गतिविधियों को जानने के लिए टेलीविजन के सामने बैठे नजर आये. शहर में कई जगह टीवी के सामने लोगों का हुजूम देखने को मिला. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भारत-पाक के बीच चल रही तनातनी की चर्चाओं का दौर चलता रहा. शहर में कई दुकानदार व ग्राहक टीवी में टकटकी लगाये नजर आये. टीवी देख रहे अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दिनभर उनकी नजर टीवी पर ही रही. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाक अपनी हरकताें से बाज नहीं आ रहा है. ऐसे में भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है. वहीं सेंट जौंस स्कूल के निदेशक अमरेंद्र दुबे कहते हैं कि भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान दो दिन भी नहीं टिक सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >