छात्रों ने अभिभावकों से की वोट डालने की अपील

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर के सरकारी स्कूलों में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया.

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर के सरकारी स्कूलों में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. यह कार्यक्रम जिला स्वीप कोषांग की ओर से निर्धारित गतिविधि कैलेंडर के अनुसार आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर रंगोली बनायी, जिसमें मतदान से जुड़े आकर्षक स्लोगन और मतदान तिथि छह नवंबर की आकृति प्रस्तुत की गयी. इसके बाद रंगोली के चारों ओर दीप जलाकर सजावट की गयी, जिससे पूरा विद्यालय परिसर दीपमय हो उठा. शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने रंगोली के साथ सेल्फी लेकर जागरूकता का संदेश साझा किया. शिक्षकों ने छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने अभिभावकों से मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने की अपील करें. यह कार्यक्रम भोरे प्रखंड के गांधी स्मारक प्लस टू स्कूल, माझा के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोइरी टोला, प्लस टू स्कूल देवपुर पुरदिल टोला, और अपग्रेड मिडिल स्कूल माझा समेत जिले के कई विद्यालयों में भव्य रूप से संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >