छात्र-छात्राओं नें सीखी चरित्र निर्माण की कला, पांच दिनों तक चला स्काउट कैंप

बरौली. प्रखंड का सदौवां स्थित नारायण सर्वोदय उमावि बुधवार को वंदे मातरम् के नारों से गूंज रहा था साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की जा रही संगीतमय प्रस्तुति की गूंज भी गूंज रही थी.

बरौली. प्रखंड का सदौवां स्थित नारायण सर्वोदय उमावि बुधवार को वंदे मातरम् के नारों से गूंज रहा था साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की जा रही संगीतमय प्रस्तुति की गूंज भी गूंज रही थी. इस स्कूल में पिछले पांच दिनों से स्काउट एवं गाइड के शिक्षक रवि कुमार द्वारा छात्रों में चरित्र निर्माण सहित अन्य कई तरह की विधाओं का बीजारोपण हो रहा था. पांच दिनों में छात्रों ने बेहतर चरित्र निर्माण कैसे हो, हस्तकला में उपयोगी कुशलता कैसे प्राप्त हो तथा सेवा की भावना से किस तरह कार्य किये जाते हैं, इसकी विधिवत जानकारी ली. गोपालगंज स्काउट से पहुंचे शिक्षक रवि कुमार ने छात्रों के बीच कई तरह की संगीतमय प्रस्तुति देकर उनको एक सफल चरित्र निर्माण के लिए प्रयास किया तथा गुर भरे. स्कूल में छात्रों के बीच कुल 24 तरह के आयोजनों की प्रस्तुति हुई जिनमें स्वागत गान, भारत माता, कमल के फूल पर वेलकम, सात शहीद, छठ पूजा, झिझिया, आदर्श विवाह, दहेज प्रथा, जीना है तो पापा शराब मत पीना, पर्यावरण संरक्षण, मेरे देश की धरती, जनसंख्या विस्फोट, गांधीजी का अमर संदेश, कृष्ण-सुदामा मिलन, देश रंगीला, मां-बाप का दिल न दुखा, पल्स पोलियो अभियान, प्लास्टिक जागरूकता, मतदाता जागरूकता, चटक-मटक, जलवा, होली, बोलबम, मोहम्मद के दर पर तथा स्वच्छता चला गांव की ओर आदि रहे, जिनमें छात्रों ने नाटक, गीत आदि के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी. एचएम राजेश कुमार रवि तथा स्काउट शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि स्काउट का उद्देश्य देश के लिए अच्छे नागरिक का निर्माण करना है. यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित था, पांच दिनों में छात्रों ने बहुत कुछ सीखा है, जो उनके बेहतर नागरिक बनायेगी. कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >