कुचायकोट में वाहन जांच के दौरान चोरी का ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार
कुचायकोट. स्थानीय थाना क्षेत्र के बलथरी पुलिस पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक चोरी के ट्रक को जब्त किया गया.
By AWEDHESH KUMAR RAJA |
July 30, 2025 6:44 PM
कुचायकोट. स्थानीय थाना क्षेत्र के बलथरी पुलिस पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक चोरी के ट्रक को जब्त किया गया. यह ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहा और खाली था. जांच के दौरान ट्रक के अंदर से कई फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गयी. पुलिस को शक होने पर ट्रक चालक और खलासी से पूछताछ की गयी. पूछताछ में चालक ने ट्रक के चोरी की होने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सोहरा मऊ थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गांव निवासी विपिन कुमार और अंशु पाल के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की छानबीन जारी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 14, 2025 5:14 PM
December 13, 2025 5:58 PM
December 12, 2025 7:34 PM
December 12, 2025 7:17 PM
December 12, 2025 6:49 PM
December 12, 2025 6:42 PM
December 12, 2025 6:35 PM
December 12, 2025 6:32 PM
December 12, 2025 6:15 PM
December 12, 2025 5:48 PM
