जादोपुर में जमीन के विवाद में चले लाठी व डंडे, महिलाओं समेत आठ लाेग घायल

गोपालगंज. जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई.

गोपालगंज. जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गये. इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार, जमीन पर रसोईघर बनाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गयी. इस घटना में महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है. तीन लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घायल व्यक्तियों में एक पक्ष से योगेंद्र साह की पत्नी गेंदावली देवी, उनके पुत्र विपुल कुमार और जगदंबा कुमार शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से शिवपूजन साह का पुत्र पंचानंद साह, उमेश साह, पंचानन साह का पुत्र सोनू कुमार, उमेश साह की पत्नी कुसुम देवी और उनका पुत्र रविप्रकाश घायल हुए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था. मंगलवार को जब एक पक्ष रसोईघर निर्माण करने पहुंचा, तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया. दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप के बाद मामला बिगड़ गया और लाठी-डंडे चलने लगे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >