48 घंटे में स्नैचिंग कांड का खुलासा, एक लाख की रकम हुई बरामद

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र में 15 सितंबर को हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है.

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र में 15 सितंबर को हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने छिनतई की पूरी रकम एक लाख रुपये बरामद कर ली है. भठवां मोड़ निवासी प्रेमसागर तिवारी से अपराधियों ने 15 सितंबर को एक लाख रुपये छीन लिये थे. मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर एक विशेष टीम का गठन किया. पुलिस ने 16 सितंबर को केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. अनुसंधानकर्ता पुलिस सब इंस्पेक्टर जयशंकर पार्थ ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और एसटीएफ कोढ़ा सेल की मदद से आरोपित की पहचान की. छापेमारी के दौरान अपराध में प्रयुक्त व्यक्ति का सुराग लगाते हुए छिनतई की रकम बरामद कर ली गयी. आरोपित की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव निवासी चंदर यादव के पुत्र बीके यादव के रूप में हुई है. हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >