121 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चलाये जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत उत्पाद एवं पुलिस विभाग को बड़ी सफलता मिली है.

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चलाये जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत उत्पाद एवं पुलिस विभाग को बड़ी सफलता मिली है. भोरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतौली ओपी पुलिस ने रविवार को ग्राम भोपतपुरा तीनमुहानी के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन में लदी 121 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के बनझुरिया गांव निवासी जितेन्द्र ठाकुर, पिता रामायण ठाकुर के रूप में की गयी है. पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है. ओपी प्रभारी ने बताया कि चुनाव को लेकर जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >