गोपालगंज: सिधवलिया की स्मिता कुंवर बनीं जदयू जिला महासचिव, महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह

सिधवलिया की स्मिता कुंवर को जदयू का जिला महासचिव मनोनीत किया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है. उन्होंने महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है.

JDU District General Secretary: सिधवलिया प्रखंड के करसघाट गांव निवासी स्मिता कुंवर को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का जिला महासचिव मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. उनके मनोनयन के बाद स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी है.

जदयू जिलाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी

जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल की ओर से स्मिता कुंवर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. स्थानीय स्तर पर पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वह जिले में इस पद पर पहुंचने वाली महिला पदाधिकारियों में शामिल हैं. उनके मनोनयन से क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है.

महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की कही बात

अपने मनोनयन पर स्मिता कुंवर ने कहा कि वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के महिला उत्थान से जुड़े कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ी हैं. उन्होंने महिलाओं के लिए आरक्षण, जीविका, साइकिल-पोशाक योजना और शराबबंदी जैसे फैसलों का उल्लेख किया.

स्मिता कुंवर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी. संगठन को मजबूत करने के साथ महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भी काम करेंगी.

उन्होंने मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल के प्रति आभार जताया.

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

स्मिता कुंवर के मनोनयन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में संगठन को प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूती मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पवन अग्रवाल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >