गोपालगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय गोपालगंज के विद्यार्थियों ने इंडक्शन प्रोग्राम के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया.

Swachhta Jagrukta Abhiyan: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय गोपालगंज में इंडक्शन प्रोग्राम के तहत नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत विद्यार्थियों का आउटडोर विजिट कराया गया. छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों के साथ समीपवर्ती गांव का भ्रमण किया.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश

गांव भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया. विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिवेश को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताते हुए लोगों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने साफ-सफाई रखने, व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों की पहल में रुचि दिखाई.

सामाजिक दायित्व के प्रति विद्यार्थियों को किया प्रेरित

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सागर सिंह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और विकसित समाज की आधारशिला है. विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सजग रहना चाहिए. इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित होती है.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की भागीदारी से स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय को समाज तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है.

प्राध्यापक और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. मनोज शर्मा, प्रो. सौरभ प्रियदर्शी, प्रो. अचल भारद्वाज, डॉ. कमलेश कुमार सिंह, प्रो. आदित्य अंबर, प्रो. शाइस्ता परवीन और प्रो. सोमा श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >