गोपालगंज में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, 55 वर्षीय आरोपी फरार; खेलाने के बहाने ले गया था सुनसान जगह

श्रीपुर में 55 वर्षीय अधेड़ ने 6 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी। गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल में भर्ती, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

Gopalganj News : श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के ही 55 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची को खेलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसे सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और एक अन्य महिला मौके पर पहुंचीं. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

खेलाने के बहाने बच्ची को सुनसान जगह ले गया आरोपी

बताया जाता है कि शनिवार देर शाम बच्ची अपनी मां के साथ घर के पास स्थित एक अन्य मकान में गयी थी. इसी दौरान घर के पास मौजूद आरोपी ने बच्ची को बहलाया-फुसलाया और खेलाने के बहाने अपने साथ ले गया. कुछ देर बाद बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर उसकी मां और पास मौजूद एक अन्य महिला मौके पर पहुंचीं. बच्ची की हालत देखकर परिजन परेशान हो गये और तत्काल पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया भेजा गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में बच्ची के साथ गंभीर छेड़छाड़ और प्रताड़ना के संकेत सामने आये हैं.

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाये वैज्ञानिक साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार दोपहर लाइन डीएसपी सुबोध कुमार, हथुआ एसडीपीओ और एफएसएल की विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंची. एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य और फिंगर प्रिंट्स जुटाये. साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने के लिए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. सुरक्षा के लिए वहां दो चौकीदारों की चौबीसों घंटे प्रतिनियुक्ति भी की गयी है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम कर रही छापेमारी

श्रीपुर थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी और अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटनास्थल को सील कर एफएसएल जांच पूरी करा ली गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

घटना के बाद गांव में आक्रोश

मासूम बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में आक्रोश है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम एसडीपीओ, घटनास्थल को पुलिस ने किया सील, घटनास्थल पर दो चौकीदारों की तैनाती, | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >