अंतरवेतन विपत्र में गड़बड़ी पर मांझा बीइओ से मांगा गया स्पष्टीकरण

गोपालगंज. जिले के मांझा प्रखंड में अंतरवेतन विपत्र से जुड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है.

गोपालगंज. जिले के मांझा प्रखंड में अंतरवेतन विपत्र से जुड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. इस मामले में डीपीओ स्थापना साहेब आलम ने मांझा बीइओ से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. मामला उमवि अमैठी खुर्द, मांझा के प्रधानाध्यापक शर्मानंद राम के अंतरवेतन विपत्र से संबंधित है. सेवापुस्त और द्वितीय एमएसीपीएस से जुड़े पूर्व विपत्र की जांच में कई त्रुटियां पायी गयी हैं. विभागीय अभिलेखों के अनुसार वर्ष 2013 में स्नातक कला शिक्षक पद पर प्रोन्नति के बाद सितंबर 2013 में वर्धित दर से वेतन भुगतान किया गया था, जिसका संशोधन 22 मई 2018 को हुआ. इसके बावजूद मई 2019 में पुनः वर्धित दर से वेतन भुगतान किया गया, जिसका उल्लेख अंतरवेतन विपत्र में नहीं है. आरोप है कि वेतन नामावली की जांच किये बिना ही विपत्र पर हस्ताक्षर किये गये, जिससे घोर वित्तीय अनियमितता हुई. इधर, प्रधानाध्यापक से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है. साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों व बीइओ को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >