13 लाख की शराब के साथ समस्तीपुर का तस्कर गिरफ्तार, पिकअप जब्त

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना दल के समीप वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है.

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना दल के समीप वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. जांच के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 1275 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. इसकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये बतायी जा रही है. मौके से पुलिस ने समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पिता नथुनी साह के पुत्र मनोज साह को गिरफ्तार किया. टीम ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह शराब विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब थी, जिसे गोपालगंज सहित आसपास के जिलों में खपाने की योजना थी. लेकिन उत्पाद टीम की सतर्कता से तस्करी का यह बड़ा प्रयास नाकाम हो गया. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है. विभाग यह भी जांच कर रहा है कि शराब की यह खेप किस नेटवर्क के जरिये लायी जा रही थी. वहीं मीरगंज थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस बड़ी सफलता के बाद उत्पाद विभाग ने जिलेभर में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >