Gopalganj News : डीएम ने की नीलाम पत्रवाद मामलों की समीक्षा, 18.09 करोड़ की वसूली

कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने अपर समाहर्ता सादुल हसन की उपस्थिति में नीलाम पत्रवाद से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता अजय कुमार ने अद्यतन प्रगति की जानकारी दी.

गोपालगंज. कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने अपर समाहर्ता सादुल हसन की उपस्थिति में नीलाम पत्रवाद से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता अजय कुमार ने अद्यतन प्रगति की जानकारी दी. समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि कोर्ट फी और तलवाना फी के अभाव में कई मामलों का निस्तारण लंबित है. इसके निराकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये. डीएम ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित मामलों की विवरणी निर्धारित फॉर्मेट में शीघ्र उपलब्ध कराएं. बैठक में बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी और सेंट्रल बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जबकि सेंट्रल बैंक, सिवान के रीजनल मैनेजर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया. अब तक नौ बैंकों से जुड़े 746 मामलों का निबटारा कर 18.09 करोड़ रुपये की वसूली की गयी है. मार्च 2025 में 7.02 करोड़ रुपये और अप्रैल 2025 में 6.18 करोड़ रुपये वसूले गये हैं.

अब तक 638 वारंट जारी किये गये, जिनमें 23 गिरफ्तारी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >