बस स्टैंड पर चला रिफ्लेक्टर अभियान, 160 वाहनों को बनाया गया सुरक्षित

गोपालगंज. शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बस स्टैंड परिसर में व्यापक स्तर पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया गया.

गोपालगंज. शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बस स्टैंड परिसर में व्यापक स्तर पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत करीब 160 छोटे-बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये गये. सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चले इस अभियान का उद्देश्य रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति सजग करना रहा. शहर के राजेंद्र नगर की सामाजिक कार्यकर्ता रूपा पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में राजेश पटेल, रश्मि समेत कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में खड़ी बसों, ऑटो, टेंपो, निजी चारपहिया और दोपहिया वाहनों के अलावा ठेला, हाथगाड़ी जैसी छोटी गाड़ियों पर भी रिफ्लेक्टर लगाये गये. अभियान के दौरान प्रत्येक वाहन को रोककर चालकों को रिफ्लेक्टर के महत्व की जानकारी दी गयी और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में ऐसी छोटी गाड़ियां और ठेले चलते हैं, जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में वे दूर से नजर नहीं आते. जिससे अक्सर हादसे के शिकार हो जाते हैं, इनमें जान-माल का नुकसान हो जाता है. रिफ्लेक्टर लगने से वाहन दूर से ही दिखाई देने लगते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने का मौका मिल जाता है. अभियान के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद वाहन चालकों और यात्रियों ने इस पहल की सराहना की. कई चालकों ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बिना किसी शुल्क के रिफ्लेक्टर लगाना सराहनीय कदम है और इससे निश्चित रूप से दुर्घटनाओं में कमी आयेगी. यात्रियों का भी कहना था कि ऐसे अभियान शहर को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता रूपा पटेल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए. उन्होंने बताया कि भविष्य में भी शहर के अन्य प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रिफ्लेक्टर अभियान चलाया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक वाहनों को सुरक्षित बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >