गोपालगंज : नेशनल क्लब ऑफ मीडिया के अनुमंडलीय अध्यक्ष बने रामानुज, महासचिव संजय तिवारी

Gopalganj National Club of Media : नेशनल क्लब ऑफ मीडिया की सदर अनुमंडल कमेटी का गठन हुआ। रामानुज प्रसाद अध्यक्ष और संजय तिवारी महासचिव चुने गए। पत्रकारों के हित में काम करेगी नई टीम।

Gopalganj National Club of Media : नेशनल क्लब ऑफ मीडिया की बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सदर अनुमंडल कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया. इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया.

रामानुज प्रसाद बने सदर अनुमंडलीय अध्यक्ष

नई कमेटी में रामानुज प्रसाद को सदर अनुमंडलीय अध्यक्ष, संजय तिवारी शांडिल्य को महासचिव और शुभ नारायण को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं मनोज राय और पवन अग्रवाल को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार पांडेय, गौतम सिंह और अखिल श्रीवास्तव को सहायक सचिव बनाया गया. राजेश कुमार पांडेय, मनोरंजन उपाध्याय और राघवेंद्र साहा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.

कार्यकारिणी सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, राजेश कुमार, राजन पांडेय, केशव तिवारी, विनोद कुमार सिंह, ज्योति भूषण सिंह, रविरंजन कुमार, संदीप कुमार यादव, संतोष पाठक, गप्पू शाही और संतोष सिंह का चयन किया गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए करेगा संगठन कार्य

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करेगा. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने, अनुशासन बनाए रखने और पत्रकारिता की गरिमा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में संगठन के जिला महासचिव अवधेश कुमार राजन, वाल्मीकि मणि तिवारी, अरुण मिश्र, सत्येंद्र पांडेय, संजय कुमार अभय सहित कई पत्रकार मौजूद रहे. सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकार एकजुटता पर जोर दिया.

Also Read : गोपालगंज के महेंद्र महिला कॉलेज में छात्राओं ने लिया संकल्प, PM का संदेश सुन बोलीं- नशे से रहेंगे दूर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >