गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का भव्य अभिनंदन, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से बढ़ाया जिले का मान

कुचायकोट में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का भव्य अभिनंदन किया गया। अधिकारियों और शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया।

Gopalganj News : गोपालगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित राजकीय मध्य विद्यालय, कुचायकोट कन्या की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने शिक्षिका की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना कुचायकोट के लिए गौरव

समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि पुष्पा प्रसाद की उपलब्धि पूरे कुचायकोट प्रखंड के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नया मान स्थापित किया है. उपप्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र चौबे ने कहा कि यह सम्मान शिक्षिका के अथक प्रयास और समर्पण का परिणाम है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है.

अधिकारियों ने शिक्षिका के योगदान को सराहा

बीडीओ आदित्य प्रकाश ने कहा कि पुष्पा प्रसाद का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होना पूरे क्षेत्र के शिक्षा तंत्र के लिए मिसाल है. राजस्व अधिकारी अशरफ अली ने कहा कि समर्पण भाव से किया गया कार्य राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाता है. बीइओ अशोक कुमार सिंह ने भी शिक्षिका की उपलब्धि को शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण बताया.

समर्पित शिक्षकों की समाज के विकास में अहम भूमिका

एमओ कुमार अंकेश ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में समर्पित शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और पुष्पा प्रसाद इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना शिक्षिका की मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है.

बुके और अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान

कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ, कुचायकोट की ओर से किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. समारोह में उनके योगदान की सराहना करते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

शिक्षिका को सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >