अगलगी में डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति राख, मुश्किल से बची गायों की जान

बरौली. प्रखंड के सलोना गांव में बुधवार की देर शाम आग लगने की घटना हुई, जिसमें चार भाइयों की रिहायशी पलानी जल कर राख हो गयी.

बरौली. प्रखंड के सलोना गांव में बुधवार की देर शाम आग लगने की घटना हुई, जिसमें चार भाइयों की रिहायशी पलानी जल कर राख हो गयी. इतना ही नहीं, पलानी में रखे 10 बोरा गेहूं, बिछावन, कपड़े, 45 सौ रुपये, दो चौकी आदि भी जली, अगर कुछ देर और हो जाता, तो दो गाय भी जल जातीं. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों गायों की रस्सी काट कर भगा दिया, तब भी दोनों गायें आंशिक रूप से जल चुकी थीं. पीड़ित किसान नागा राम ने थाने में आवेदन दिया है. बताया गया है कि नागा राम अपनी गाय को दूह कर कुछ सामान खरीदने सलोना मोड़ पर गये थे, तभी किसी वजह से उनकी पलानी में आग लग गयी. किसी ने इसकी सूचना नागा राम को दी, तो वे दौड़े हुए घटनास्थल पर आये. तब तक आधी पलानी जल चुकी थी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग बुझ नहीं सकी. यह आग और विकराल हो जाती अगर आसपास की पलानियों को लोगों ने उजाड़ कर फेंक नहीं दिया होता. पीड़ित किसान ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है क्योंकि पलानी के आसपास अलाव भी नहीं जलाया गया था और बिजली का कनेक्शन भी पलानी में नहीं था. पीड़ित किसान ने इस अगलगी में करीब डेढ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का आवेदन देते हुए प्रशासन से गुहार लगायी है. लोगों को सबसे ज्यादा दोनों गायों के जिंदा बच जाने की खुशी है. हालांकि बगल के एक और किसान की झोंपड़ी में आग लगी थी, लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने उसे बुझा दिया, जिससे बहुत बड़ी घटना होने से टल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >