बंबे फैशन शो रूम में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

बैकुंठपुर. थाना क्षेत्र के रेवतिथ बाजार स्थित बंबे फैशन शो रूम में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी है.

बैकुंठपुर. थाना क्षेत्र के रेवतिथ बाजार स्थित बंबे फैशन शो रूम में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. यहां रेडीमेड कपड़े तैयार करने वाली इस मैन्युफैक्चरिंग शोरूम में आग लगने से बड़ी आर्थिक क्षति हुई है. बताया जा रहा है कि आगलगी की घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी श्यामपुर गांव की रूबी खातून बैकुंठपुर थाने के रेवतिथ बाजार में बंबे फैशन नामक शो रूम खोलकर रेडीमेड कपड़ा तैयार कराती थीं. प्रति दिन की तरह शाम को रूबी खातून अपनी शोरूम बंद कर घर लौट गयीं. उसके बाद शो रूम में आग लगने की खबर मिली. स्थानीय व्यवसायियों एवं अग्निशमन दल के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक शोरूम में तैयार कर रखे गये सभी कपड़े जलकर खाक हो चुके थे. शोरूम में रखे गये कीमती लहंगा, सिलाई मशीन, फर्नीचर, नगदी सहित लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >