गोपालगंज के प्रो. डॉ. रंजन कुमार त्रिपाठी को मिलेगा ‘संस्कृत गौरव’ पुरस्कार

दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. डॉ. रंजन कुमार त्रिपाठी को संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए 'संस्कृत गौरव' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें एक लाख रुपये की नकद राशि भी प्रदान की जाएगी.

Gopalganj News: गोपालगंज के कटेया प्रखंड के रसौती गांव निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. डॉ. रंजन कुमार त्रिपाठी को प्रतिष्ठित डॉ. गिरधारी लाल गोस्वामी ‘संस्कृत गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके विशेष योगदान को देखते हुए नई दिल्ली के अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है.

पुरस्कार के रूप में प्रो. डॉ. रंजन कुमार त्रिपाठी को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जायेगी. सम्मान समारोह का आयोजन नयी दिल्ली के श्री वेदव्यास गुरुकुल, सी-3, वसंत कुंज में किया जायेगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जायेगा.

दिल्ली विश्वविद्यालय में वरिष्ठ आचार्य हैं प्रो. त्रिपाठी

प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में वरिष्ठ आचार्य हैं. इसके साथ ही वे दिल्ली विश्वविद्यालय में डीएसडब्ल्यू के पद पर भी कार्यरत हैं. संस्कृत भाषा, साहित्य और इसके प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >