पांडुलिपियों को संरक्षित करने के लिए एचएम सम्मानित

दरसा इस्लामिया में ऐतिहासिक पांडुलिपियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों को किया गया संरक्षित

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट गोपालगंज. डीएम पवन कुमार सिन्हा एवं डीडीसी गौरव कुमार ने मदरसा इस्लामिया पहुंचकर वहां संरक्षित ऐतिहासिक पांडुलिपियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों के संरक्षण, रख-रखाव एवं उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं. इनके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सभी संबंधित संस्थानों को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सकें. कार्यक्रम के दौरान मदरसा इस्लामिया के प्रधानाध्यापक मो रफीक, मोहम्मद शमीम, इम्तियाज अली भुट्टो एवं मदरसा कमिटी के अध्यक्ष अलियाख्तर एवं स्कूल के सभी शिक्षक को जिला पदाधिकारी ने देकर सम्मानित किया. अधिकारियों ने पांडुलिपियों के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. ऐतिहासिक पांडुलिपियों को इसलिए संरक्षित किया जा रह है कि आनेवाली पीढ़ी भी इसको देख सकें. साथ ही अपने इतिहास से परिचय प्राप्त कर सकें. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में ऐतिहासिक दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है. इसको संरक्षित करने का भी काम किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >