gopalganj news : विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के साथ फ्रॉड करने वाली एजेंसियों पर एक्शन की तैयारी

gopalganj news : विदेश मंत्रालय के प्रवासी पोर्टल पर आयी शिकायत के बाद पुलिस महकमा गंभीरफ्रॉड एजेंसियों की कुंडली तैयार, गोपनीय डाटा जुटा कर बड़ी कार्रवाई का निर्देश जारीखुफिया विभाग से भी लिया जा रहा हेल्प, फ्रॉड करने वाले कांडों की हो रही समीक्षा

gopalganj news : गोपालगंज. बेरोजगार युवाओं को विदेश में स्मार्ट पैकेज दिलाने का झांसा देकर फ्रॉड करने वाली एजेंसियों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस जुटी है. विदेश भेजने में फ्रॉड करने वाली एजेंसियों की कुंडली बनाने के बाद अब खुफिया विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है.

पुलिस की निगाहबानी शुरू हो गयी है. पहली बार सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है. यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय के प्रवासी पोर्टल पर मिली शिकायतों के बाद शुरू की गयी है. पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने बताया कि इन एजेंसियों के खिलाफ फ्रॉड के शिकार युवाओं द्वारा मिली शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई शुरू की गयी है. विदेश मंत्रालय भी इस फ्रॉड पर गंभीर है. फ्रॉड से जुड़े दर्ज मामलों की भी समीक्षा की जा रही है. संबंधित आइओ को फ्रॉड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व कोर्ट से सजा दिलाने तक लगातार मॉनीटरिंग शुरू की गयी है.

साइबर फ्रॉड के लिए भेजे जा रहे युवा

कुचायकोट के करमैनी मोहब्बत के संजीत कुमार यादव भी कंबोडिया से इंडियन एंबेसी से सहयोग से ही बचकर इंडिया लौट सका. उसके बाद एनआइए ने गोपालगंज में इस नेटवर्क का खुलासा किया था. बिहार में गोपालगंज व सीवान से सर्वाधिक युवा विदेश में काम की तलाश में पहुंचते हैं. ऐसे में थाइलैंड, कंबोडिया, कोरिया, वियतनाम जैसे देशों में बैठे पाकिस्तान व चीन के हैंडलरों के लिए गोपालगंज व सीवान के कई एजेंटों द्वारा काम कर रहे हैं. यहां से उनसे मोटी रकम लेकर युवाओं को गुमराह कर भेज देते हैं, जहां वे इन युवकों को अपने कब्जे में लेकर जबरन साइबर फ्रॉड का कार्य कराते हैं. नहीं करने पर यातना का शिकार भी बनाते हैं. ऐसे युवाओं की शिकायत पर मंत्रालय गंभीर है.

स्मार्ट पैकेज के नाम पर थमा दिया जाता है टूरिस्ट वीजा

विदेश भेजने वाली एजेंसियों द्वारा स्मार्ट पैकेज का लोभ देकर बेरोजगार युवाओं से 80 हजार से 1.5 लाख रुपये वसूलने के बाद उनको टूरिस्ट वीजा थमा देते हैं या कंपनी में काम बताकर किसी के घर पर काम करने के लिए भेज दिया जाता है. विदेश में जाने के बाद वे फंस जाते हैं. कई लोग तो वीजा के चक्कर में जेल की सलाखों में कैद हो जा रहे. उनके परिजनों द्वारा लगातार शिकायत पुलिस व विदेश मंत्रालय को प्राप्त हो रही है.

विदेश मंत्रालय को शिकायतें प्राप्त होनेवाली एजेंसियों की सूची

नजरहुसन : ग्राम-मांझा, जिला-गोपालगंज

सहजाद और फहद : बरौली, गोपालगंजमानसी ट्रैवल श्री प्रमोद सहनी : ग्राम- पकड़ीतुरपट्टी, कुचायकोट

पंकज सिंह : ग्राम-थावे, जिला-गोपालगंजअनिल सिंह : ग्राम-यादवपुर, जिला-गोपालगंज,दिलीप यादव : ग्राम- एनरवा, जिला गोपालगंजअशोक यादव : गोपालगंजदिलीप प्रजापति : ग्राम- पियरौटा, भोरे, गोपालगंजअल सफ़र ट्रेनिंग सेंटर और सर्विसेज : हथुआ रोड, केनरा बैंक के नीचे, मीरगंज

पप्पू सिंह : गोपालगंजपप्पू सिंह : सोनगढ़वा, गोपालगंज

दिनेश कुमार : गोपालगंजफ्रेंड्स टूर एंड ट्रेवल्स- नसीमुल्लाह : गोपालगंजयशमीन इंटरप्राइज (इस्लाम अंसारी) : जमुनहा रोड, बथुआ बाजारओओएम कंसल्टेंसी (ओओएम टेक्निकल ट्रेड टेस्ट सेंटर) : बंजारी एनएच 28

पुलिस की रडार पर आयी जिले के बाहर की एजेंसी

भोला सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह : बिसवनिया, जिला-सीवान

अल-मरहब्बा इंटरनेशनल, तौकील अहमद और मसऊद रजा : देवरिया बलुआटोला, पटेदा, महाराजगंज, सीवान

रामू यादव : ग्राम-सरसर, जिला-सीवान

हरेराम यादव : ग्राम-नवादा, जिला-सीवानमनीष और इमरान खान : सीवान

रीता देवी : ग्राम-तरवारा, सीवान

एलियन टेक्निकल एंड टेस्ट इंस्टीट्यूट : सीवान

परफेक्ट ग्रुप एवं टेस्ट ट्रेनिंग सेंटर : तड़वा, कुशवाहा चौक, डॉ सुपर कार के पास, सीवान

फ्रॉड करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई का आदेश

एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि विदेश भेजने वाली एजेंसियों में पांच ही विदेश मंत्रालय से रजिस्टर्ड है. बाकी एजेंसियां रजिस्टर्ड नहीं हैं. जिनके विरुद्ध शिकायत मिली है, उनकी कुंडली तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. ऐसी एजेंसी जो फ्रॉड कर रही, उनके खिलाफ आप शिकायत करें. आपकी पहचान को गोपनीय रखकर कार्रवाई की जायेगी. इससे युवा फ्रॉड के शिकार होने से बचेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >