प्रेमनगर आश्रम में 30 लाख से बनेंगे कम्युनिटी हॉल और अतिथि गृह: देश-विदेश के श्रद्धालुओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा, भूमि पूजन संपन्न

शहर के प्रेमनगर आश्रम में 30 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक कम्युनिटी हॉल और सर्वसुविधायुक्त अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा. इस पहल से स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने और सामाजिक-धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी.

Prem Nagar Ashram: शहर के ऐतिहासिक आध्यात्मिक केंद्र प्रेमनगर आश्रम में स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक कम्युनिटी हॉल और सर्वसुविधायुक्त अतिथि गृह का निर्माण कराया जाएगा. आश्रम परिसर में आयोजित विशेष धार्मिक समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया.

मुख्य सेवादार समेत अन्य लोगों ने किया भूमि पूजन

समारोह के दौरान भड़कुइयां रामजानकी धाम के महंत रितेश दास, भाजपा नेता मनोज तिवारी, बीरेंद्र सिंह, बीरेंद्र चौबे समेत आश्रम प्रबंधन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य की शुरुआत की गई.

आश्रम के मुख्य सेवादार स्वामी निजानंद महाराज ने बताया कि नए कम्युनिटी हॉल में एक साथ सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. यहां सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे.

श्रद्धालुओं और संतों के लिए बनेगा आधुनिक अतिथि गृह

स्वामी निजानंद महाराज ने बताया कि अतिथि गृह के निर्माण से आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं और संतों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी. देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु प्रेमनगर आश्रम पहुंचते हैं. नए अतिथि गृह के बनने से उन्हें रहने में सहूलियत होगी.

करीब 30 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

आश्रम प्रबंधन के अनुसार दोनों भवनों के निर्माण पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. वक्ताओं ने कहा कि प्रेमनगर आश्रम लंबे समय से सेवा और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र रहा है. नए निर्माण से आश्रम की आधारभूत संरचना और मजबूत होगी. साथ ही स्थानीय लोगों को बड़े सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा.

श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. शिलान्यास समारोह में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय तिवारी शांडिल्य

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >