पुलिस ने सात दिनों में 181 आरोपितों को भेजा जेल

गोपालगंज. पुलिस ने साप्ताहिक छापेमारी अभियान चलाकर 249 आरोपितों को गिरफ्तार किया. इसमें 181 आरोपितों को जेल भेजा गया.

गोपालगंज. पुलिस ने साप्ताहिक छापेमारी अभियान चलाकर 249 आरोपितों को गिरफ्तार किया. इसमें 181 आरोपितों को जेल भेजा गया. हत्या के मामलों में पांच और हत्या के प्रयास में 31 अभियुक्तों को पकड़ा गया, लूट के मामले में तीन, जबकि बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त, गिरफ्तारी के भय से 167 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1624.8 लीटर देशी एवं 695.05 लीटर विदेशी शराब जब्त की. शराब के साथ 35 तथा शराब पीने के आरोप में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया. एनडीपीएस एक्ट के तहत सात, अनुसूचित जाति-जनजाति के मामलों में चार, और चोरी के आठ अभियुक्त पकड़े गये. वारंट के तहत 66, जबकि 215 वारंट का निष्पादन किया गया. आठ कुर्की और सात इश्तेहार भी निष्पादित किये गये. वहीं, पुलिस ने एक लड़की और दो लड़कों को अपहरण के मामलों में बरामद किया. वाहन जांच अभियान के तहत कुल 19 लाख 75 हजार एक सौ शमन शुल्क वसूला गया. दो कार, 31 बाइक, एक स्कॉर्पियो, दो पिस्टल, एक कट्टा, एक रिवॉल्वर, 12 ग्राम स्मैक, आठ कारतूस एवं पांच खोखे बरामद किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >