गोपालगंज. गोपालगंज जिले में शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब के विरुद्ध सघन जांच अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में श्रीपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन के किनारे झाड़ी में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गयी है. सूचना के सत्यापन के बाद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताये गये स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान झाड़ी में छिपाकर रखी गयी 34 लीटर विदेशी शराब एवं 128 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. इस प्रकार कुल 162 लीटर अवैध शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया. हालांकि मौके से किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन पुलिस का मानना है कि शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
