पुलिस ने आठ फरार आरोपितों के घरों पर चिपकाया इश्तेहार

थावे. थावे थाना क्षेत्र के जगमलवा, मीरअलीपुर और उदंत राय के बंगरा गांव में पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे आठ आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया.

थावे. थावे थाना क्षेत्र के जगमलवा, मीरअलीपुर और उदंत राय के बंगरा गांव में पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे आठ आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के तहत की गयी. थानाध्यक्ष हरेराम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े की मौजूदगी में आरोपितों के घरों पर इश्तेहार तामिला कराया. ये सभी आरोपित पूर्व में दर्ज मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई करते हुए संबंधित गांवों में इश्तेहार चस्पां किया, ताकि आरोपितों को आत्मसमर्पण के लिए बाध्य किया जा सके. इस अभियान में अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, कमलेश मांझी सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >