गोपालगंज में मारपीट मामले के फरार आरोपित के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

कटेया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित प्रमोद यादव के घर न्यायालय से जारी इश्तेहार चस्पा किया है. पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है, अन्यथा आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Gopalganj News : कटेया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित के विरुद्ध न्यायालय से जारी इश्तेहार का तामिला कराया. पुलिस ने आरोपित के घर पहुंचकर इश्तेहार चस्पा किया और निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी.

मारपीट मामले में दर्ज है प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, कटेया थाना कांड संख्या 502/25 में थाना क्षेत्र के बेतवनिया गांव निवासी प्रमोद यादव नामजद आरोपित हैं. इस मामले में बेतवनिया गांव निवासी योगेंद्र यादव की पुत्री पूजा कुमारी ने प्रमोद यादव समेत तीन लोगों पर स्वयं और अपनी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट ने जारी किया इश्तेहार

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से प्रमोद यादव लगातार फरार चल रहा था. गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध इश्तेहार जारी किया. न्यायालय के आदेश के आलोक में कटेया थाना पुलिस ने आरोपित के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपित को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है. साथ ही स्पष्ट किया है कि तय अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके विरुद्ध कानून के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arvind choubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >