विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, मांझा में जगह-जगह वाहन जांच अभियान जारी

मांझा. विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बरौली विधानसभा क्षेत्र के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गयी है.

मांझा. विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बरौली विधानसभा क्षेत्र के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गयी है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. मांझा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रिकॉर्डिंग प्वाइंट बनाये गये हैं, जहां तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्रीय बलों की टीम लगातार दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी ले रही है. वाहन चालकों के कागजात, शराब, हथियार या अवैध धन की जांच बारीकी से की जा रही है. बैरिकेडिंग स्थल पर मौजूद मजिस्ट्रेट सह अंचल पदाधिकारी मुन्ना कुमार और थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा सके. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें. प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि मतदाताओं को सुरक्षित माहौल में मतदान करने का अवसर प्राप्त हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >