गोपालगंज में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, डीएम बोले- हर पात्र परिवार तक पहुंचे सोलर योजना का लाभ

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत गोपालगंज में सोलर पैनल लगाने की समीक्षा की गई. केंद्र सरकार 1 किलोवाट पर ₹30,000 से ₹78,000 तक की सब्सिडी दे रही है. ऑनलाइन आवेदन करें और ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनें.

गोपालगंज. प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा सोलर पैनल लगाने वाले अधिकृत वेंडर शामिल हुए. बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए.

ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की पहल

डीएम समीर सौरभ ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना घरेलू उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इसके तहत इच्छुक उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिसके लिए सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों और अधिकृत वेंडरों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा लाभुकों की सहायता के लिए समयबद्ध और प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

ऑनलाइन आवेदन और सब्सिडी की जानकारी

बैठक में बताया गया कि योजना की पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. इच्छुक लाभार्थी www.pmsuryaghar.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी इस प्रकार है.

  • 1 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर लगभग 30 हजार रुपये का अनुदान.
  • 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये का अनुदान.
  • 3 किलोवाट पर 78 हजार रुपये तक का अनुदान.
  • 4 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी.

कम ब्याज पर ऋण की भी सुविधा

अधिकारियों ने बताया कि चयनित वेंडर के अनुसार सोलर संयंत्र लगाने की कुल लागत अलग-अलग हो सकती है. योजना के तहत लाभार्थियों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर सोलर पैनल स्थापित कर सकें.

प्रमुख बिंदु

  • डीएम ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश.
  • बैठक में बैंक शाखा प्रबंधक और अधिकृत सोलर वेंडर रहे मौजूद.
  • पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर दिया गया जोर.
  • ऑनलाइन आवेदन के साथ केंद्र सरकार दे रही है 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी.
  • कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay Kumar Abhay

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >