गोपालगंज में रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, डिजाइनर और कार्टून राखियों की मांग

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर फुलवरिया प्रखंड के बाजारों में उत्सव का रंग चढ़ने लगा है. रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, और बहनें अपने भाइयों के लिए खास राखियों की खरीदारी में जुटी हैं. बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां और युवाओं के लिए डिजाइनर राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

Raksha Bandhan: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, फुलवरिया प्रखंड के बाजारों में उत्सव का रंग चढ़ने लगा है. बथुआ बाजार, कोयलादेवा, मिश्र बतरहां और श्रीपुर समेत प्रमुख बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है. रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं.

राखियों की खरीदारी में जुटीं बहनें

त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. भाई की कलाई पर सजाने के लिए बहनें अपनी पसंद की राखियों की खरीदारी में जुटी हैं. दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद और मांग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और बजट की राखियां बाजार में उपलब्ध करायी हैं.

बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां आकर्षण का केंद्र

बच्चों को खुश करने के लिए उनके पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर और खिलौने वाली राखियों का बड़ा स्टॉक दुकानों में मौजूद है. वहीं, युवाओं के बीच ट्रेंडिंग डिजाइनर और ब्रेसलेट राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

महिलाओं और युवतियों के बीच मोतियों, रेशमी धागों, नगों और पारंपरिक सजावट वाली राखियों की अधिक मांग देखी जा रही है. दुकानदार ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग रेंज की राखियां उपलब्ध करा रहे हैं.

मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी बढ़ी भीड़

बाजार में सिर्फ राखियों की ही नहीं, बल्कि मिठाई, उपहार और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है. भाई-बहन के त्योहार को लेकर लोग राखियों के साथ मिठाई और उपहार की खरीदारी भी कर रहे हैं.

दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन की तिथि नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. त्योहार को लेकर पूरा फुलवरिया क्षेत्र उत्साह, मिठास और आपसी सौहार्द के रंग में सराबोर नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >