गोपालगंज के फुलवरिया में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर, 44 को प्रमाण पत्र और 56 को मिलेंगे उपकरण

फुलवरिया प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित विशेष शिविर में 44 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए और 56 बच्चों को निशुल्क सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया गया है. स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीमों ने बच्चों की जांच कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया.

फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप बीआरसी परिसर में बुधवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे. जांच के बाद टीम ने 44 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए तथा 56 बच्चों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया.

स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीम ने की जांच

शिविर में बच्चों की जांच के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहे. दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने बच्चों की शारीरिक स्थिति का आकलन किया. वहीं, सहायक उपकरणों की जरूरत का मूल्यांकन करने के लिए शिक्षा विभाग के पुनर्वास विशेषज्ञों की टीम ने जांच की.

इसके अलावा बच्चों के कान और श्रवण क्षमता की जांच के लिए बुनियाद केंद्र की विशेष टीम भी बीआरसी परिसर पहुंची थी. विशेषज्ञों ने बच्चों की आवश्यकताओं का आकलन कर संबंधित जानकारी दर्ज की.

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया. अधिकारियों ने अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

जल्द जारी होंगे प्रमाण पत्र, मिलेंगे सहायक उपकरण

इस मौके पर बीईओ अरविंद कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

बीईओ ने बताया कि चिन्हित बच्चों को जल्द ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किये जाएंगे. इसके साथ ही नियमानुसार सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराये जाएंगे, ताकि बच्चों को दैनिक जीवन और पढ़ाई-लिखाई में परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >