Gopalganj News: पूड़ी -पुलाव के विवाद में ली थी एक की जान, चार साल बाद कोर्ट 5 लोगों को सुनाएगी सजा

Gopalganj News: गोपालगंज में 2021 एक शादी समारोह में खाने को लेकर विवाद में गोली चली थी. इसमें घटना में एक की जान चली गई. अब कोर्ट ने इस केस में 5 लोगों को दोषी करार दिया है.

Gopalganj News: गोपालगंज में शादी समारोह में खाने के दौरान पुड़ी – पुलाव मांगने के विवाद पर गोली चल गई. इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और उसके तीन बेटा घायल हो गए. बुधवार को इस घटना पर एडीजे 16 शेफाली नारायण की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने हत्या के चार वर्ष पुराने मामले में पिता और उसके चार पुत्रों को दोषी करार दिया है. उनकी सजा पर 10 जनवरी को सुनवाई होगी.

मौके पर ही हो गई थी मौत

कोर्ट में अभियुक्तों के मौजूदगी में उनको दोषी करार दिया गया. उसके बाद पांचों पश्चात की आग में जलने लगे. 8 मई 2021 को उचकागांव थाने के नरकटिया गांव में बारात आई हुई थी. समारोह में खाने के दौरान पुड़ी और पुलाव की मामूली विवाद में उसी गांव के राजेंद्र सिंह व उनके पुत्र राहुल सिंह, रिशु सिंह और रोहित सिंह को गोली मार दी गयी. जिसमें राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी थी. इस मामले को लेकर मृतक के भतीजे अनूप कुमार सिंह ने अपने ही गांव के मुद्रिका सिंह तथा उनके चार पुत्रों राजन सिंह, संजय सिंह, गोल्डन सिंह तथा मंटू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने निभाई अहम भूमिका

कांड के आइओ की तरफ से आरोप पत्र जमा किये जाने के बाद मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी. अभियोजन पक्ष से एपीपी विजय कुमार वर्मा तथा अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक और बचाव पक्ष से अधिवक्ता अबू शमीम की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मुद्रिका सिंह तथा उनके चारों पुत्रों राजन सिंह, संजय सिंह, गोल्डन सिंह तथा मंटू सिंह को दोषी करार दिया.

इसे भी पढ़ें: Gopalganj News : चनावे जेल से निकलने वाले पानी से बर्बाद हो रही किसानों की फसल, रबी की नहीं हुई बोआई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >