जादोपुर में 44 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो बाइकें जब्त

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 44 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 44 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बंगरी बाइपास पर वाहन जांच के दौरान की गयी. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बंगरी बाइपास पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान दो संदिग्ध बाइकों को रोककर तलाशी ली गयी, जहां से कुल 44 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. मौके से विशंभरपुर थाने के रमजीता गांव के निवासी ललन चौहान के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं, शराब ढोने में प्रयुक्त दोनों बाइकों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

MANISH RAJ is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >