सोमवार को थावे बस स्टैंड पर लगा रहा महाजाम, मची अफरातरफरी

गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर सोमवार को थावे बस स्टैंड पर लगी भीषण जाम से राहगीरों में अफरा-तफरी मची रही.

थावे. गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर सोमवार को थावे बस स्टैंड पर लगी भीषण जाम से राहगीरों में अफरा-तफरी मची रही. इसे हटाने में स्थानीय थाने की पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सोमवार को थावे मंदिर में यूपी, बिहार व नेपाल से आने वाले भक्तों की भीड़ और वाहनों के साथ पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में अपने वाहनों के साथ पहुंचे थे, जिससे मंदिर परिसर से लेकर एनएच तक जाम ही जाम रहा. भीषण गर्मी में सड़कों पर लगे इस जाम से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. वाहन एक ही स्थान पर खड़े रहे. एनएच पर जाम की स्थिति बस स्टैंड से लेकर गोलंबर चौक तक और थावे बस स्टैंड से बेदू टोला मोड़ तक फैली रही, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. थानाध्यक्ष हरेराम कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी एवं जवान जाम हटाने में पसीना बहाते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >