अब 25 जनवरी से शुरू होगा बीसीटी किक्रेट टूर्नामेंट

बरौली. हर वर्ष बरौली के हाइस्कूल के मैदान में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक और पूर्वांचल का सबसे प्रतिष्ठित बरौली चैम्पियंस ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार मुख्यमंत्री के बरौली आगमन को लेकर समय पर शुरू नहीं हो सका.

बरौली. हर वर्ष बरौली के हाइस्कूल के मैदान में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक और पूर्वांचल का सबसे प्रतिष्ठित बरौली चैम्पियंस ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार मुख्यमंत्री के बरौली आगमन को लेकर समय पर शुरू नहीं हो सका. इसे 19 जनवरी से होना था. अब यह टूर्नामेंट 25 जनवरी से आयोजित होगा और पांच फरवरी तक चलेगा. इस बार इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट का आयोजन भी किया गया है, इसके अलावा देश के कई चोटी के क्रिकेटर भी अपना खेल दिखाने के लिए टीमों में आयेंगे. आयोजन समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष इस टूर्नामेंट का फाइनल 26 जनवरी को होता था लेकिन इस बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समय आगे बढ़ा दिया गया है और अब यह 25 जनवरी से आयोजित होकर पांच फरवरी तक चलेगा. टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इस टूर्नामेंट का फाइनल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नहीं हो रहा है. इस बार के मैच में राज्य तथा राज्य से बाहर की कई टीमें शामिल हो रही हैं. टूर्नामेंट शानदार होगा. टूर्नामेंट की सफलता को लेकर समिति के सदस्य लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay tiwari

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >