गोपालगंज नीतीश साहू 350 किमी पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे, अब महाकाल के लिए रवाना लोगों ने कहा- सच्ची श्रद्धा

Ayodhya Foot Journey: गोपालपुर के नीतीश कुमार साहू ने 350 किलोमीटर की अविश्वसनीय पैदल यात्रा कर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए. उनकी अटूट आस्था और भक्ति की यह मिसाल लोगों को प्रेरित कर रही है. अब उनकी अगली यात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए है.

Ayodhya Foot Journey: सावन के पावन महीने में भक्ति और आस्था की अनूठी मिसाल पेश करते हुए फुलवरिया टोला निवासी स्व. रामजीत शाह के पुत्र नीतीश कुमार साहू ने 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अयोध्या में रामलला के दर्शन किये. उन्होंने बताया कि उनके मन में काफी समय से भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या जाने की इच्छा थी. सावन शुरू होते ही उन्होंने पैदल यात्रा का संकल्प लिया.

350 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचे अयोध्या

घर से निकलकर नीतीश कुमार साहू लगातार पैदल चलते हुए अयोध्या पहुंचे. इस दौरान उन्हें मार्ग में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन भक्ति और आस्था की शक्ति से वे डगमगाये नहीं. अयोध्या पहुंचकर उन्होंने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा मनोवांछित फल और सुख-शांति की कामना की.

रामलला के दर्शन के बाद महाकाल के लिए निकले

अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करने के बाद नीतीश कुमार साहू की भक्ति और बढ़ गयी. अयोध्या से ही उनके मन में बाबा महाकाल के दर्शन की अभिलाषा जागृत हुई. उन्होंने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से ही यह यात्रा संभव हो पायी है.

इसी संकल्प के साथ वे अब पैदल ही उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं.

लोगों ने कहा- सच्ची श्रद्धा से सब संभव

गांव के दिशा साहू सहित अन्य लोगों ने कहा कि आज के समय में इस तरह की कठिन पैदल यात्रा करना आसान नहीं है, लेकिन सच्ची श्रद्धा से सब संभव है.

नीतीश कुमार साहू ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य सिर्फ दर्शन करना नहीं, बल्कि लोगों को आस्था और संयम का संदेश देना भी है.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >