चोरी, लूट व छिनतई जैसी घटनाओं को लेकर रात्रि गश्ती चेकिंग से अपराधियों में हड़कंप

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय बैंक, एटीएम, बाजार एवं प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की जा रही है. रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, वहीं बिना कारण घूम रहे लोगों से पूछताछ कर कागजात की जांच की जा रही है. वाहन चेकिंग के क्रम में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि रात्रि गश्ती का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, छिनतई जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है. इस लगातार कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी हुई है. पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >