Gopalganj News : मुहर्रम जुलूस के दौरान चाकू और पत्थर से हमला, 12 घायल

मांझा थाना क्षेत्र के धनखर गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान डंका बजाने और छेड़खानी का विरोध करना लोगों को भारी पड़ गया. विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें महिला समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

गोपालगंज.

मांझा थाना क्षेत्र के धनखर गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान डंका बजाने और छेड़खानी का विरोध करना लोगों को भारी पड़ गया. विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें महिला समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शहाबुद्दीन मियां के घर में शादी समारोह के दौरान हुई, जहां जुलूस में शामिल कुछ युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगा. विरोध करने पर चाकू से हमला किया गया और ईंट-पत्थर चलाये गये. पीड़ितों ने निसार अहमद समेत 20 लोगों के खिलाफ मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. जख्मी शहाबुद्दीन मियां और इरफान अली ने बताया कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था और हमलावरों ने महिलाओं तक को नहीं छोड़ा. परिजन इरशाद आलम ने बताया कि शादी का माहौल था, लेकिन उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >