जनता दरबार में सबसे अधिक भूमि विवाद से जुड़े मामलों में हुई सुनवाई

गोपालगंज. समाहरणालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़ीं शिकायतें सर्वाधिक रहीं.

गोपालगंज. समाहरणालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़ीं शिकायतें सर्वाधिक रहीं. शुक्रवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जनता दरबार की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सादुल हसन एवं ओएसडी प्रशांत अभिषेक द्वारा की गयी. इस अवसर पर जनता दरबार के नोडल प्रभारी-सह-डीआरडीए निदेशक राकेश चौबे भी उपस्थित रहे. जनता दरबार में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. उपस्थित लोगों द्वारा मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं भूमि अतिक्रमण से संबंधित समस्याएं उठायी गयीं. अपर समाहर्ता (राजस्व) द्वारा सभी मामलों की गहनता से सुनवाई की गयी और संबंधित अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे मामलों की जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके. जनता दरबार में शिकायतों को लेकर पहुंचने वालों में रीना देवी, मो. मुस्तफा, रामेश्वर यादव, नागेश्वर महतो, बालेश्वर सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, शंकर शरण दीक्षित, शिवजी चौधरी, इंद्रजीत शाह, दीपक शाह, दुर्गेश शरण सहित कुल 27 से अधिक लोग शामिल थे. जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन करते हुए लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >