गोपालगंज. जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में विगत 24 घंटे के भीतर विभिन्न थानों की पुलिस ने छापेमारी कर 20 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. भोरे थाना क्षेत्र में विदेशी शराब मामले में नेपाल निवासी विनोद सोनार को गिरफ्तार किया गया. वहीं, गोपालपुर, सिधवलिया, हथुआ, मांझागढ़ और विशंभरपुर थाना क्षेत्रों से क्रमशः मुन्ना यादव, माया महतो, फिरदौस अंसारी, संतोष मांझी और गामा महतो पकड़े गये. शराब सेवन के आरोप में गोविंदा कुमार गिरि को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया. उचकागांव थाना क्षेत्र में कई कार्रवाई हुई. यहां मुतुफा साई और समीर अली सहित झामेकार राम को पकड़ा गया. इसके अलावा शराब सेवन के आरोप में नेयाज हुसैन, नौसाद अहमद और अमुल्लाह को भी गिरफ्तार किया गया. माधोपुर थाना क्षेत्र से शैलेंद्र कुमार, बैकुंठपुर से राजेश कुमार व रौशन कुमार, विजयीपुर से सुनील तिवारी और श्रीपुर से रवि कुमार सहित दो अन्य युवकों को पुलिस ने दबोचा. इसके अतिरिक्त विजयीपुर थाना क्षेत्र से एक महिला अभियुक्त भी पकड़ी गयी. सभी मामलों में आरोपितों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
