गोपालगंज में थाने के पीछे स्थित मनरेगा कार्यालय में चोरी, बैटरी-पंखा समेत सामान ले उड़े चोर

गोपालगंज के फुलवरिया में मनरेगा कार्यालय में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की। चोर बैटरी, पंखे और अन्य सामान ले उड़े, जिससे कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Gopalganj News: फुलवरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. शातिर चोर कार्यालय में रखी बैटरी, पंखे समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए. सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना तत्काल फुलवरिया थाना पुलिस को दी गई.

ताला तोड़कर कार्यालय में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, मनरेगा कार्यालय थाना परिसर के ठीक पीछे स्थित है. इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर कार्यालय का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया. सोमवार सुबह जब कर्मी और अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला तथा कार्यालय के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर बैटरी, पंखा समेत अन्य सामग्री गायब मिली.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई. कार्यालय कर्मियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

थाना के समीप स्थित सरकारी कार्यालय में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. कर्मचारियों का कहना है कि जब थाना के पीछे स्थित सरकारी कार्यालय ही सुरक्षित नहीं है, तो अन्य सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

जल्द होगी गिरफ्तारी : पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. चोरों की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prashant pathak

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >