जिले में दीघा विधायक संजीव चौरसिया का आर्य समाज ने किया भव्य स्वागत

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से सर्वाधिक अंतर से विजयी हुए दीघा विधायक एवं बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान संजीव चौरसिया का सोमवार शाम गोपालगंज आगमन पर आर्य समाज के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया.

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से सर्वाधिक अंतर से विजयी हुए दीघा विधायक एवं बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान संजीव चौरसिया का सोमवार शाम गोपालगंज आगमन पर आर्य समाज के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया. हजियापुर फ्लाइओवर के समीप आर्य समाज की टीम ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से उनका अभिनंदन किया. विधायक ने कहा कि जल्द ही गोपालगंज में आर्य समाज की ओर से एक भव्य सेमिनार आयोजित किया जायेगा. वहीं राजद द्वारा भोजपुरी गायकों पर दर्ज करायी गयी एफआइआर को लेकर उन्होंने कहा कि यह खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति है, क्योंकि जनता ने एनडीए को प्रचंड समर्थन दिया है. स्वागत करने वालों में डीएवी स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार, पूर्व प्राचार्य मित्रानंद आर्य, विजय कुमार आर्य, रवींद्र कुमार, रणवीर कुमार, राजकुमार यादव, सत्यकाम अभिषेक, तारकेश्वर कुमार, कृष्णा कुमार अनुज, कमलेश ठाकुर, अनिल कुमार समेत आर्य समाज के सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >