गोपालगंज: मीरगंज में नागरिक अधिकार मंच का गठन, रेलवे की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी

मीरगंज नागरिक अधिकार मंच ने रेलवे की विभिन्न मांगों को लेकर एक तदर्थ समिति का गठन किया है। बैठक में आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Gopalganj News : मीरगंज नागरिक अधिकार मंच की संगठनात्मक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से रविवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल परिसर में प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार पांडेय ने की. इस दौरान रेलवे से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अब तक हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

सर्वसम्मति से तदर्थ समिति का गठन

बैठक में रेलवे से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को सकारात्मक दिशा देने के लिए सर्वसम्मति से तदर्थ समिति का गठन किया गया. इसमें राजेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, सरोज कुमार उर्फ रिंकू को सचिव, आकाश केशरी को कोषाध्यक्ष और सोनू सोनी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.

सात सदस्यीय सलाहकार समिति भी बनी

तदर्थ समिति के मार्गदर्शन और आगामी कार्यसमिति के गठन के लिए सात सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया. इसमें ई. प्रदीप कुमार राय, बीएन राय, सुनील कुमार पांडेय, विनोद गुप्ता, अदालत हुसैन, धनंजय यादव और विनोद सोनी को शामिल किया गया है. सलाहकार समिति को अगली बैठक से पहले पूर्ण कार्यसमिति के गठन को लेकर सुझाव देने की जिम्मेदारी दी गई.

जनसहयोग से आंदोलन को मजबूत करने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे से संबंधित मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आम लोगों और प्रबुद्ध वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. जनसहयोग के बिना आंदोलन को सफल बनाना संभव नहीं होगा. मंच के माध्यम से रेलवे से जुड़ी स्थानीय समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >